Date: 08/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उत्साह और उमंग के साथ एसएसपी आवास पर अधिकारियो ने खेली होली ,रंग-गुलाल के बीच सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
3/4/2026 1:45:34 PM IST
216
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- रंगों के त्योहार होली पर धनबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ जश्न मनाया। डीसी और एसएसपी आवास पर अधिकारियों का जुटान हुआ, जहां रंग-गुलाल के बीच भाईचारे का संदेश दिया गया। होली के शुभ अवसर पर धनबाद में आदित्य रंजन और प्रभात कुमार के आवास पर धूमधाम से होली मनाई गई। सबसे पहले एसएसपी प्रभात कुमार के आवास पर जिले के पुलिस पदाधिकारी एकत्रित हुए। इस मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह से रंगमय और उत्साह से भरा रहा। कई अधिकारियों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और मिट्टी से भी होली का आनंद लिया। इसके बाद सभी अधिकारी डीसी आदित्य रंजन के आवास पहुंचे, जहां भी रंगों की बौछार के बीच होली का जश्न मनाया गया। यहां भी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने पूरे जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन आम जनता का सहयोग भी जरूरी है, ताकि होली का त्योहार खुशी और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके। त्योहार के इस मौके पर प्रशासनिक एकजुटता और सौहार्द का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पलामू में मईयां सम्मान योजना को नाम पर खुली लूट,महिलाओं से हो रही अवैध वसूली
#
मिट्टी के कच्चा दीवार अचानक गिरा , 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मां हुई घायल
#
HDFC Bank शेयर में आया उछाल, 800 के पार पहुंचा भाव, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
Farah Khan का भावुक बयान, Aryan Khan के साथ काम को बताया करियर का 'इमोशनल मोमेंट'