Date: 06/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उड़िया पट्टी में बियर की बोतल से हमला, एक महिला समेत तीन घायल
3/5/2026 5:36:57 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के उड़िया पट्टी में आज एक आपसी विवाद में बियर की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि विक्की हाड़ी नामक युवक अपनी बहन रानी देवी के घर उड़िया पट्टी आया हुआ था। इसी दौरान पास के रहने वाले कुछ युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और पहले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फूट गया। जब विक्की हाड़ी और उसके भाई बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने बियर की बोतल तोड़कर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के सीने पर बोतल से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि जब वे लोग घायलों को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने चाकू से भी हमला करने की कोशिश की, जिसमें विक्की की बहन रानी देवी भी घायल हो गईं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाके के कुछ युवक अक्सर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।वहीं इस मामले पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
#
मामा के किराना दुकान में बैठे भांजे को अपराधियों ने मरी गोली ,फायरिंग करते हुए अपराधी हुए फरार , मौके पर पहुंची पुलिस
#
होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर पद के लिए पूर्व मेयर इंदु सिंह ने किया नामांकन,आशनी सिंह ने कहा ...
#
लेबर कोर्ट के विरोध में हड़ताल का दिखा व्यापक असर ,बीसीसीएल में रहा चक्का जाम
#
होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !
#
अर्धजले महिला की शव मामले में पुलिस ने किया उद्वभेदन,मृतिका के सास और पति समेत तीन गिरफ्तार
#
सड़क सुरक्षा संबंधित नियमो के प्रति स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक