Date: 06/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...

3/5/2026 5:36:57 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है।होली के दूसरे दिन बेहराकुदर में रहने वाले पंचानंद सिंह अपने घर के सामने बैठे थे।इसी दौरान शुभम सिंह नाम का युवक आधा दर्जन युवको के साथ पहुँच गया।नगद छीन भागने लगा।हो हल्ला करने पर भगाने के क्रम में बमबाजी कर फरार हो गया।घटना से पीड़ित पक्ष सहित गाँव वालों में दहशत का माहौल हो गया है।सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से बम के अवशेष और एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई।वही पीड़ित पक्ष बमबाजी में शामिल आधा दर्जन लोगों सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से किया है। वही पीड़ित पंचानंद सिंह ने कहा कि होली को लेकर परम्परा अनुसार घर के सामने बैठ बच्चो को कुछ पैसे दे रहा था।इसी क्रम में शुभम सिंह कई लोगो के साथ हथियार लेकर पहुँच गया।15 हजार छीन लिया।हो हल्ला करने पर उनके बेटे आये।भागने के क्रम में एक बम फोड़ फरार हो गया।पुलिस मौके पर आकर बम अवशेष ले गई।पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट