Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद

3/3/2026 12:46:18 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Munger : मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान बरदह निवासी मो. कैफी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस टीम को देखते ही तीन अन्य हथियार निर्माता दियारा क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए। बरामद सामानों में दो निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, ड्रिल मशीन, बेस मशीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण शामिल हैं। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार लोग हथियार निर्माण में लगे थे, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही। 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट