Date: 01/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गुरुद्वारा के पीछे लगी अचानक आग, 5 बाइक समेत कई  साईकल जलकर हुई  खाक 

3/7/2026 4:25:17 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गुरुद्वारा के पीछे अचानक आग लगने से 5 बाइक समेत कई साईकल जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। .घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पास की बस्ती में कचरा जलाया गया था, जिसकी चिंगारी  गुरुद्वारा के पीछे तक पहुँच गई और चिंगारी आग का रूप लेकर धीरे-धीरे फैलते हुए आगे बढ़ गई और वहां खड़ी 5 बाइक और कुछ साईकल को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को बुझा दिया, लेकिन तब तक कई बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना समाचार लिखे जाने तक नहीं है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट