Date: 14/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“रूपा को इंसाफ दो” विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति समेत पूरे ससुराल पक्ष पर की कार्रवाई की मांग
5/31/2026 3:11:43 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: सोनारी: सोनारी मनबोध बस्ती निवासी रूपा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे इंसाफ के लिए लगातार भटक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रूपा देवी का विवाह वर्ष 2007 में अजय वर्मा के साथ हुआ था। मायके पक्ष के अनुसार, शादी के कई वर्षों बाद भी दंपति को संतान नहीं हुई थी। रूपा देवी के ससुराल पक्ष में पति अजय वर्मा, ससुर बुधराम वर्मा, सास गौरी देवी, ननद पुष्पा देवी (पति – हारेश वर्मा), देवर शमी वर्मा, देवरानी चित्रा देवी (पति-शमी वर्मा) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, 20 अप्रैल की सुबह रूपा देवी की देवरानी चित्रा देवी ने फोन कर बताया कि रूपा की तबीयत खराब है। सूचना मिलने के बाद जब रूपा देवी की मां क्वारी देवी और भाई ससुराल पहुंचे तो उन्होंने रूपा देवी को बिस्तर पर पड़ा देखा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने घटना को आत्महत्या बताया। लेकिन जब परिवार ने पूछा कि पुलिस के आने से पहले शव को क्यों उतारा गया, तो कथित तौर पर जवाब मिला कि उन्होंने खुद ही शव को नीचे उतार लिया था। इसी बात को लेकर परिवार ने घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रूपा देवी की मां क्वारी देवी, भाई कृष्ण वर्मा और नर्सिंग वर्मा समेत अन्य परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार ने पति अजय वर्मा, ससुर बुधराम वर्मा, सास गौरी देवी, ननद पुष्पा देवी, नंदोई हारेश वर्मा, देवर शमी वर्मा तथा देवरानी चित्रा देवी पर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार की ओर से बसंती देवी, विमला देवी, प्रीति वर्मा, लता वर्मा, तुलसी वर्मा, मदन वर्मा, दयावती देवी, जानकी देवी, छोटी वर्मा, दिव्या वर्मा और चन्द्रेश वर्मा ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और रूपा देवी को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। इस मामले में समाजसेवी गीता पांडेय भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं और रूपा देवी को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। परिजनों का कहना है कि वे लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खनन पर लगी रोक से अवैध कारोबार को बढ़ावा, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
#
“रूपा को इंसाफ दो” विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति समेत पूरे ससुराल पक्ष पर की कार्रवाई की मांग
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
#
तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, रेलवे ने शुरू किया टोकन सिस्टम
#
रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की तैयारी शुरू, ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है शूटिंग