Date: 08/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आहार घुटु गाँव से कालियाडीह गोशाला ग्रामिणी ने की पक्की सड़क मांग

3/8/2026 3:01:06 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : आहार घुटु गाँव से कालियाडीह गोशाला तक लगभग 3 किलोमीटर पक्की सड़क की मांग को लेकर अब ग्रामीण स्थानीय जिला प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधि से भी  पक्की सड़क बनने मांग शुरू कर दिए। ग्रामीण कहते है कि सड़क पक्की नहीं होने से काफी दिकतो का सामना करना पड़ता है। खास कर बरसात के दिन में इस सड़क से गुजरना बड़ी मुसीबत कड़ी कर देता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सड़क को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि और प्रशासन से भी अवगत कराया,केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन अब तो सड़क नहीं बना। इस सड़क को लेकर पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू और स्थानीय लोगो ने कहा कि पिछले कई सालों से यह कच्ची सड़क से लोग आना-जाना करते हैं, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग केवल आश्वासन देते हैं,लेकिन अब तक सड़क नहीं बना, जिससे स्थानीय लोगों को चलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं, खास कर बरसात के दिनों में काफी दिक्कतें होती है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट