Date: 16/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में आई दिक्कत
 

3/11/2026 2:58:34 PM IST

255
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi: हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 938 की फुकेट एयरपोर्ट पर नोज-व्हील में दिक्कत के कारण हार्ड लैंडिंग हुई। इस घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिया गया क्योंकि विमान रनवे पर फंस गया था। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद अधिकारियों ने फुकेट एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिया, क्योंकि एयरक्राफ्ट रनवे पर फंस गया है। बोइंग 737-Max8 एयरक्राफ्ट में कितने पैसेंजर थे, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।" नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क