Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व विधायक के शव यात्रा में उमडा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया....
10/2/2026 12:18:18 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद के दिवंगत पूर्व विधायक प्रो. सच्चिदानंद यादव की शवयात्रा शुक्रवार को उनके गांव से निकाली गई। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव से निकली शवयात्रा जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शवयात्रा जिला परिषद कार्यालय पहुंची, जहां भी लोगों ने दिवंगत पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ लगी रही। रास्ते में लोग काफी देर तक खड़े रहकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदना व्यक्त की।शवयात्रा में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास, राजद प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत महागठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। जिला मुख्यालय में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर पटना के लिए रवाना किया गया। पटना में विधानसभा परिसर तथा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव केलिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....
#
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जदयू ने सम्मेलन कर ड्रग्स और सट्टेबाजी पर कर दी बड़ी घोषणा ! ...
#
छठ से पहले धनबाद नगर निगम का सफाई अभियान, लिलौरी स्थान परिसर में सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त ने की सफाई....
#
स्थानीय रोजगार और मैन्युअल लोडिंग की मांग पर धरना, क्षेत्र में गरमाया माहौल ,प्रदर्शनकारियों ने लगाया मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप.....
#
सतीश पटेल बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में
उमड़े कार्यकर्त्ता, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा