Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....

9/23/2026 1:43:41 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bhagalpur : सावन के बाद अब भादो में भी असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे नाथनगर कांवरिया संघ का जत्था अपने अनोखे कांवड़ों के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 40 अलग-अलग तरह के कांवड़ों को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए लोग रुक रहे हैं।
भागलपुर के नाथनगर कांवरिया संघ का जत्था इन दिनों असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ से होकर बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा पर है। संघ के मुताबिक, वर्ष 1916 से लगातार बाबा धाम जाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार करीब 3 हजार कांवरिये जत्थे में शामिल हैं।कांवरियों ने करीब 40 अलग-अलग तरह के कांवड़ों को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया है। इनमें खास तौर पर सुनहरा कांवड़ लोगों का ध्यान खींच रहा है। कांवड़ों की सजावट देखने के लिए राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुक भी रहे हैं।जत्थे में शामिल शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, 10 डीजे की धुन पर कांवरिये झूमते और नाचते हुए बाबा धाम की ओर रवाना हो रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ पर नाथनगर कांवरिया संघ के अनोखे कांवड़ और शिवभक्तों की भक्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#
 24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट
 

# मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
# गंगा की तेज धार में  एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
# IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र ! 
# डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल