Date: 12/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिटी एसपी ने सिविल कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण,लोगो ने किया अपील कहा अफवाह पर ध्यान न दें

3/11/2026 6:59:24 PM IST

60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 jamshedpur : जमशेदपुर में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान कोर्ट के गेट संख्या एक से लेकर गेट संख्या तीन तक सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।...कल जमशेदपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई को  ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थ।  सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है, केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ,डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ,डीएसपी भोला प्रसाद के अलावे कई पुलिस कर्मी निरीक्षण में शामिल थे 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट