Date: 16/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
3/16/2026 12:13:36 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के झरिया इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है, रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह से जुड़े तीन अपराधी घायल हो गए.जानकारी के अनुसार झरिया के भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छिपे हुए हैं, इस सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो अपराधियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. घायलों की पहचान पलामू निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर, धनबाद निवासी विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि ये सभी हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं घटनास्थल से हथियार, कई मोबाइल फोन और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है, बरामद सामान की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
अनुमंडल पदाधिकारी ने सील कराया अवैध बुचड़खाना ,स्थानीय लोगो कि शिकायत पर हुई करवाई
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
तीन साइबर अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे देते थे ठगी की घटना को अंजाम
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धुं-धुं कर जली स्कॉर्पियो, महाप्रबंधक सहित तीन लोग बाल बाल बचे..