Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एलपीजी गैस संकट से मचा हड़कंप, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश
3/17/2026 1:05:18 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झरिया क्षेत्र में एलपीजी गैस की भारी किल्लत ने लोगों को पैनिक में डाल दिया है। बस्ताकोला रेस्क्यू के पास धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग पर सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। पिछले तीन से चार दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान लोग सुबह-सुबह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें हर दिन निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौधरी गैस एजेंसी में अव्यवस्था के साथ-साथ काला बाजारी भी हो रही है। उनका कहना है कि पहले बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर सीधे घर तक पहुंचा दिया जाता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी के सामने लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। कई लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने 4 से 5 दिन पहले ही गैस के लिए भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बस्ताकोला इंडियन गैस एजेंसी के पास इकट्ठा होने लगे। जब करीब 11 बजे तक एजेंसी नहीं खुली, तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। हालांकि, लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो वे फिर से उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का यह भी मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखने लगा है, जिससे गैस की कमी और बढ़ गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
नौतपा से जंग, डालसा संग: धनबाद में राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए खुला पनशाला, बांटे गए ओआरएस,राहगीरों ने की सराहना
#
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस
#
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा लोहे का हाइट गेज, जिलाधिकारी ने अपनाया कड़ा रुख, कहा...
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीनी विवाद गरमाया सरयू राय ने पीड़ित रैयतों से की मुलाकात
#
ममता बनर्जी के बयान पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, कहा घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं
#
मुंगेर के कलाकार ने तरबूज पर बनाई आशा ताई की तस्वीर, सोसल मिडिया पर वायरल
#
शांति समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा शांति और भाईचारे के साथ मनाये होली ,एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा होली में रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
#
एलपीजी गैस संकट से मचा हड़कंप, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश