Date: 16/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
5/26/2026 3:39:15 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
सफेद कपड़े में थोड़ी भी स्याही का दाग पड़ने से वह दाग बहुत स्पष्ट दीखता है, उसी प्रकार पवित्र मनुष्योंका थोड़ा सा दोष भी अधिक दिखलायी देता है। जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता। जब भगवान्के आश्रित हो रहे हो तो यह न हुआ, वह न हुआ आदि चिन्ताओं में मत पड़ो ।विश्वासी भक्त आजीवन भगवान्का दर्शन न मिलकर भी भगवान् को नहीं छोड़ता। संसार कच्चा कुआँ है । इसके किनारेपर खूब सावधानी से खड़े होना चाहिये। तनिक असावधान होते ही कुएँमें गिर पड़ोगे, तब निकलना कठिन हो जायेगा ।संसारी! तुम संसारका सब काम करो; किन्तु मन हर घड़ी संसारसे विमुख रखो ।कामिनी और कञ्चन ही माया है। इनके आकर्षणमें पड़नेपर जीवकी सब स्वाधीनता चली जाती है । इनके मोहके कारण ही जीव भव-बन्धनमें पड़ जाता है।संसारमॆ रहनेसे सुख-दुःख रहेगा ही । ईश्वरकी बात अलग है और उसके चरण-कमलमें मन लगाना और है। दुःखके हाथसे छुटकारा पानेका और कोई उपाय है नहीं ।साधु-संग करनेसे जीव का मायारूपी नशा उतर जाता है ।भगवान् का भजन ही जीवनका सुफल है।सुगम मार्गसे चलो और सुखसे राम-कृष्ण-हरिनाम लेते चलो। वैकुण्ठका यही अच्छा है।और समीपका रास्ता । जिस सङ्गसे भगवत्प्रेम उदय होता है वही सङ्ग सङ्ग है, बाकी तो नरकनिवास होता है। संतोंके द्वारपर श्वान होकर पड़े रहना भी बड़ा भाग्य है, क्योंकि वहाँ प्रसाद मिलता है और भगवान्का गुणगान सुननेमें आता है। कीर्तनका अधिकार सबको है, इसमें वर्ण या आश्रमका भेद-भाव नहीं । कीर्तन से शरीर हरिरूप हो जाता है। । इससे देहभाव मिट जायगा।हरिकीर्तन में भगवान्, भक्त और नाम का त्रिवेणी संगम होता है। प्रेमी भक्त प्रेम से जहाँ हरिगुण-गान करते हैं, भगवान् वहाँ रहते ही हैं । तो
कीर्तन से संसारका दुःख दूर होता है । कीर्तन संसारके चारों ओर आनन्द की प्राचीर खड़ी कर देता है और सारा संसार महासुख से भर जाता है । कीर्तन से विश्व धवलित होता और वैकुण्ठ पृथ्वी पर आ जाता है ।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हल्दीपोखर सड़क की बदहाली खोल रहा है सरकार का विकास का पोल .
#
डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; खाली कराया परिसर.
#
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
#
मानसून की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में बारिश के आसार
#
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम विदाई, सांसद ढुल्लू
महतो समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
ज्योति मांझी पर हुए हमले से भड़के जीतन राम मांझी, 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर