Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा लोहे का हाइट गेज, जिलाधिकारी ने अपनाया कड़ा रुख, कहा...
5/26/2026 4:47:25 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले किला परिसर के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कुछ महीने पहले भारी वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हुए उत्तरी किला गेट की मरम्मत पुरातत्व विभाग के निर्देश पर पुराने स्वरूप में कराई गई थी। गेट की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के हाइट गेज को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने के बाद अब प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मुंगेर किला सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं बल्कि जिले की पहचान भी है। आज भी इसी किला परिसर से पूरे जिले का प्रशासनिक संचालन होता है, जहां कई वरीय अधिकारियों के कार्यालय और आवास स्थित हैं।कुछ माह पहले भारी वाहनों की आवाजाही के कारण किला का उत्तरी गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन उस रास्ते को बंद कर दिया और पुरातत्व विभाग के निर्देश पर गेट की मरम्मत पुराने स्वरूप में कराई, ताकि उसकी ऐतिहासिक महत्ता बरकरार रहे। मरम्मत के बाद बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए गेट के दोनों ओर लोहे का हाइट गेज लगाया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ और थोड़े समय की बचत के लिए उस हाइट गेज को तोड़ दिया। घटना के बाद मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐतिहासिक धरोहरों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरोहर किसी भी जिले और राज्य की पहचान होने के साथ पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र भी होती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
नौतपा से जंग, डालसा संग: धनबाद में राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए खुला पनशाला, बांटे गए ओआरएस,राहगीरों ने की सराहना
#
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश
#
जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
कांग्रेस ने भोजपुर जिला अध्यक्ष के कमान डॉ. श्रीधर तिवारी को सौपी ,कार्यालय में श्रीधर तिवारी ने पदभार करते ही दिखे तेवर में ,विपक्ष पर कह दी बड़ी बात ..
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....