Date: 19/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन,डीएम और एसपी ने पुराने प्रखंड कार्यालय और सभा स्थल का किया निरीक्षण
3/19/2026 1:07:29 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद जिले में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत 23 मार्च को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर एवं गांधी मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कई विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की भी योजना है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। एसपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि यातायात व्यवस्था इस तरह संचालित की जाएगी, जिससे नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और हर स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर
#
आस्था और भक्ति का पर्व चैती नवरात्र के पहले दिन ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड.....
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ बहस एवं मतदान के लिए जिला अधिकारी ने तिथि की घोषणा,राजनीतिक हलचल हुई तेज
#
LPG संकट से मचा हाहाकार,उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,चौधरी गैस एजेंसी पर लगाया बड़ा आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऊर्जा विभाग का 160 करोड़ का एफडी केनरा बैंक से हुआ गायब ,विधायक सरयू राय ने मुख़्यमंत्री से जाँच की मांग
#
निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जारी हुई महापौर के मतों की सांख्य, संजीव सिंह 15791 वोट से आगे
#
मतदान कर्मी पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रत्याशी ने लगाया आरोप ,कहा ..
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद व बाघमारा विधायक ने किया पदयात्रा,सांसद ढुल्लू महतो ने विरोधियो को कहा
#
बिग ब्रेकिंग: 10 चक्का वाहन हाईवा से पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में शरब