Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 आस्था और भक्ति का पर्व चैती नवरात्र के पहले दिन ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड.....  

3/19/2026 4:31:37 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur -जमशेदपुर शहर में चैती नवरात्र को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के तमाम मंदिरों में आज सुबह से ही माता की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली, जहां श्रद्धालु नदी से जल भरकर कलश को मंदिर लाए और विधिवत स्थापना की गई। नवरात्र के पहले दिन से ही शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है, हर तरफ जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं। आने वाले नौ दिनों तक श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहेंगे और व्रत रखकर पूजाअर्चना करेंगे. हालांकि चैती नवरात्र को काफी कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान गर्मी का असर बढ़ने लगता है, जिससे व्रत रखने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है और पूरे उत्साह के साथ माता की आराधना में जुटे हुए हैं। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में पूरा शहर मां के रंग में रंग चुका है, और अगले नौ दिनों तक यही भक्तिमय माहौल बना रहेगा।                                     कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट!