Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ बहस एवं मतदान के लिए जिला अधिकारी ने तिथि की घोषणा,राजनीतिक हलचल  हुई तेज 
 

3/19/2026 1:07:29 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंचायती राज विभाग के मार्गदर्शन प्राप्त होते हैं जिलाधिकारी ने जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ बहस एवं मतदान के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया है आगामी 28 मार्च को जिलाधिकारी अलंकर्ता पांडे ने तिथि निर्धारित की है इसके बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है जिलाधिकारी अलंकर्ता पांडे के आदेश के बाद उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति ने तिथि निर्धारित कर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए सभी सदस्यों को विशेष बैठक में आने का अनुरोध भी किया है जिलाधिकारी के द्वारा तिथि निर्धारित करने की सूचना दोनों ही पक्षों को जैसे ही मिली राजनीतिक हलचल जिले में बढ़ गई है आपको बता अच्छी फिलहाल जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर लोजपा नेत्री रानी कुमारी पदासीन है पक्ष एवं विपक्ष के पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों अच्छा जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए जिला परिषद के सदस्य अभिषेक रंजन और सोनू राधे ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तिथि का निर्धारण करने का आगरा किया था जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और जिला पार्षद अभिषेक रंजन के अनुरोध के आलोक में पंचायती राज विभाग से मार्गदर्शन की मांग की थी मार्गदर्शन मिलते हैं जिलाधिकारी ने 28 मार्च को तिथि का निर्धारण कर दिया है 28 मार्च को विशेष बैठक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई है अविश्वास प्रस्ताव का मामला उच्च न्यायालय से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक गया था सुप्रीम कोर्ट में लगभग डेढ़ वर्षो से या मामला लंबित था इस मामले में 10 फरवरी को फैसला सुनाई गई थी फैसला के मुताबिक विश्वास प्रस्ताव के मामले में जहां मतदान नहीं हुआ था या जहां निर्वाचित सदस्यों में से आधे से काम सदस्य मतदान में हिस्सा लिया था वहां पुनः अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है पक्ष एवं विपक्ष दोनों अच्छा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट