Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मरीज अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर आत्म हत्या किया। 
 
 

3/20/2026 12:45:32 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur-जमशेदपुरएमजीएम अस्पताल के एक मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या, घटना के बाद जांच कर रही है पुलिस।
एमजीएम अस्पताल में ईलाजरत एक मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली, कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा, वहीं जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और कारणों को जानने की कोशिश कर रही है.रोगी का नाम अरशद आलम बताया जा रहा है, वह मेडिसिन विभाग में भर्ती था. घटना के समय उसने अपनी मां से कहा था कि वह शौच के लिए जा रहा है. ठीक थोड़ी देर के बाद लोगो के हो-हल्ला से  आत्महत्या की जानकारी मिली।कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट।