Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीट छात्रा के हत्या मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन, पप्पू यादव के गिरफ्तारी से  पीड़ित छात्र के माता-पिता के चेहरे छाई मायूसी 
 

2/7/2026 5:16:06 PM IST

118
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabad  :पटना के शंभू हॉस्टल में हुए जहानाबाद के नीट छात्रा के हत्या की घटना के बाद मामला अब आंदोलन का रूप ले चुका है आंदोलन के क्रम में रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है छात्रा के पैतृक गांव पतियावां में सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है छात्रा के परिजनों का कहना है कि सरकार एवं प्रशासन आंदोलन को बाधित करने के उद्देश्य से पप्पू यादव की गिरफ्तारी किया है पप्पू यादव हमारे आंदोलन को एकधार दे रहे थे। इसी में एक साजिश के तहत गिरफ्तार पप्पू यादव को कर लिया गया। दिल्ली में आयोजित जंतर मंतर पर आंदोलन में भाग लेने के लिए छात्राके परिजन पूरी तैयारी कर रहे हैं परिजन का आरोप है कि इसी तैयारी के बीच में आंदोलन के सूत्रधार सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी से आंदोलन बाधित हो गया है फिर भी परिजन अपने स्तर से दिल्ली जाने के लिए भी कमर कस लिया है और हर हाल में आंदोलन में भाग लेने की बात कर रहे हैं आपको बताते चलें कि पप्पू यादव घटना के बाद छात्रा के गांव पहुंचे थे जहां पप्पू यादव ने सरकार की जमकर खींची करते हुए आरोप लगाया था कि पटना में गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को बड़े-बड़े रसूक वाले लोगों के पास भेजा जाता है इसके बाद निकाली गई न्याय यात्रा में भी सांसद पप्पू यादव ने भाग लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी की खबर जैसे ही छात्र के माता-पिता को लगा उन लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई इतना ही नहीं गांव में भी सन्नाटा पसर गयाहै सभी लोग चिंतित हैं की छात्रा को न्याय मिलेगा या फिर सरकार इसे सीबीआई के नाम पर ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर देग। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट