Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चलती बिचाली गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी,ड्राइवर और खलासी ने कूद कर बचाई जान 
 

3/20/2026 1:23:16 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- झरिया थाना क्षेत्र के धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के पास देर रात एक बिचाली लदी गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है, जब सड़क पर आवाजाही कम थी, लेकिन आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। मिली जानकारी के अनुसार, बिचाली लदी गाड़ी झरिया रोड होते हुए धनबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी में सवार ड्राइवर और खलासी ने तुरंत बाहर निकल कर जान बचाई। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।बिचाली लदा होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गाड़ी को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क