Date: 22/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
3/22/2026 6:05:10 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:-गया जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध टीम एवं बहेरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहेरा-डोभी मार्ग से एक कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन से 394 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च की रात को मद्यनिषेध टीम और बहेरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 अजय प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बहेरा-डोभी मार्ग पर वाहन जांच शुरू की गई।जांच के दौरान रात एक सफेद रंग का कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन, जिस पर Blue Dart DHL लिखा था, को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने प्रारंभ में कूरियर का सामान होने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार कर ली। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।उन्होंने बताया की जांच के दौरान प्लास्टिक के बंडलों में छिपाकर रखे गए 108 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 394 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा की खेप झारखंड के चतरा से जहानाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार तस्कर वैशाली जिले के रहने वाला गणेश कुमार तथा मोनू कुमार है।
कोलयांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति
#
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
ECL के क्वार्टर में मिला युवक की शव,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,जाँच में जुटी पुलिस
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अपहरणकर्ता और पुलिस में हुआ मुठभेड़ ,पुलिस की गोली से तीन कुख्यात बदमाश घायल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप