Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपहरणकर्ता और पुलिस में हुआ मुठभेड़ ,पुलिस की गोली से तीन कुख्यात बदमाश घायल    
 

1/30/2026 3:33:28 PM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के निकट कल देर रात उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान तीन  कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली लगाने से  घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है. तीनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण सहित कई संगीन वारदात में शामिल रहे हैं.पुलिस तीनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान जानकारी मिली कि तीनों ने कैरव के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखा है. इसके बाद पुलिस गुरुवार देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची थी. इस बीच गुड्डू सिंह ने बिस्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड की कारबाईन छीन ली और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई जिससे तीनों घायल हुए है.पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है. तीन पिस्तौल भी बरामद किया गया है. वहीं सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका उपचार चल रहा है.सिटी एसपी ने बताया कि तीनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और अपहरण व फिरौती जैसे मामलों में इनकी संलिप्तता रही है. बिहार और झारखंड में इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट