Date: 22/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया  जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति

3/22/2026 6:45:54 PM IST

61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलो मीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसंडो गांव में आज सुबह एक गाय ने  दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को जन्म दिया है। इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखा घटना प्रसंडो गांव के अमित सिंह उर्फ टिंकू के घर देखने को मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, इस विचित्र बछड़े के जन्म की खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। इस खबर को फैलते ही उसे देखने के लिए लोगो की उत्सुकता बढ़ गई। कुछ  लोग इसे प्रकृति का अद्भुत करिश्मा मान रहे हैं, तो कुछ इसे ईश्वरीय संकेत बता रहे हैं। गांव में दिनभर इस घटना को लेकर चर्चा का विषय  बना रहा। पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का जन्म बेहद अलग और चौंकाने वाला है। उन्होंने पुष्टि की कि बछड़ा जीवित है और उसकी उचित देखभाल की जा रही है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार और सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी नरसिंह पंडित जैसे विशेषज्ञों ने इसे जन्मजात विकृति (कॉनजेनिटल एबनॉर्मेलिटी) बताया है। उनके अनुसार, यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होता है। पशु चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ये और भी कम देखने को मिलते हैं।इस घटना के बाद से प्रसंडो गांव में लोगों का आना-जाना लगातार जारी है। हर कोई इस अनोखे बछड़े को देखकर आश्चर्य व्यक्त कर रहा है। यह घटना फिलहाल पूरे इलाके में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलो मीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसंडो गांव में रविवार सुबह एक दुर्लभघटना सामने आई। यहां स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू की गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को जन्म दिया है। इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक, इस विचित्र बछड़े के जन्म की खबर फैलते ही लोग उसे देखने के लिए उत्सुक हो गए। कुछ लोग इसे प्रकृति का अद्भुत करिश्मा मान रहे हैं, तो कुछ इसे ईश्वरीय संकेत बता रहे हैं। गांव में दिनभर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का जन्म बेहद अलग और  चौंकाने वाला है। उन्होंने पुष्टि की कि बछड़ा जीवित है और उसकी उचित देखभाल की जा रही है।पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार और सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी नरसिंह पंडित जैसे विशेषज्ञों ने इसे जन्मजात विकृति (कॉनजेनिटल एबनॉर्मेलिटी) बताया है। उनके अनुसार, यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होता है। पशु चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ये और भी कम देखने को मिलते हैं।इस घटना के बाद से प्रसंडो गांव में लोगों का आना-जाना लगातार जारी है। हर कोई इस अनोखे बछड़े को देखकर आश्चर्य व्यक्त कर रहा है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
 

# पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं,  30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए  रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
 

#
ECL के क्वार्टर में मिला युवक की शव,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,जाँच में जुटी पुलिस 
 

# जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच