Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाई -वोल्टेज ड्रामा ,पति और प्रेमी हुआ आमने- सामने
3/24/2026 2:11:55 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर कोर्ट परिसर के बाहर किला क्षेत्र में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक पत्नी, उसका पति और उसका प्रेमी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।पूरा मामला मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव का है। जहां के निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी सुनीता देवी 6 मार्च को अपने 5 साल के बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई थी।पत्नी के लापता होने पर गुड्डू ने 7 मार्च को असरगंज थाना में आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई। इसी बीच गुड्डू को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी मंतोष कुमार के साथ दिल्ली में रह रही है और 23 मार्च को मुंगेर कोर्ट में गवाही देने आने वाली है। जब सुनीता कोर्ट पहुंची, तो वहां उसका सामना पति गुड्डू से हो गया। लेकिन उसने पति से बात करने से साफ इनकार कर दिया और यहां तक कह दिया कि वह बेटे को भी साथ नहीं लाई है। इसके बाद गुड्डू ने कोर्ट परिसर के बाहर तलाश शुरू की, बहार एक कोने में मंतोष कुमार उसके 5 वर्षीय बेटे को गोद में लेकर छिपा हुआ मिला।फिर क्या था, पति और प्रेमी के बीच जमकर बहस और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। प्रेमी बच्चे को देने को तैयार नहीं था, जबकि पिता किसी भी कीमत पर अपने बेटे को वापस लेना चाहता था।गुड्डू के मुताबिक, उसकी शादी 2017 में तारापुर में सुनीता से हुई थी। शादी के बाद उसे पत्नी और मंतोष के बीच पुराने प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।वहीं मंतोष का कहना है कि वह सुनीता से शादी से पहले ही प्रेम करता था और सुनीता अपने पति के साथ खुश नहीं थी, इसलिए वह उसके साथ दिल्ली चली गई और दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली।इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा परेशान 5 साल का मासूम बच्चा दिखा, जो अपने पिता के सामने होते हुए भी उसके पास नहीं जा पा रहा था। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के बाद आखिरकार गुड्डू अपने बेटे को अपने साथ ले जाने में सफल रहा, जबकि सुनीता अपने मायके चली गई।फिलहाल इस अनोखे पारिवारिक विवाद ने कोर्ट परिसर के बाहर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी मोड़ आता है।
मुंगेर से कोलयांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल, विश्व के 32 देशों से सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि - अन्नपूर्णा देवी
#
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी; कई इलाकों में तेज हवाओं का खतरा
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
#
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, एसपी ने दिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सांसद जन उद्यम खेल-सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन, शराबबंदी पर कहा ...
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल