Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, एसपी ने दिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
6/12/2026 3:41:02 PM IST
110
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela
: भीषण गर्मी के बीच सड़क पर घंटों ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक नीधी द्विवेदी ने छह ट्रैफिक जवानों को बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए हैं। ये विशेष जैकेट गर्मियों में राहत देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनमें बैटरी से चलने वाले फैन और कूलिंग सिस्टम लगे हैं, जो तेज धूप और गर्म मौसम में ड्यूटी के दौरान जवानों को ठंडक प्रदान करेंगे। इससे उन्हें लंबे समय तक सड़क पर काम करने में सहूलियत मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक जवान लगातार कड़ी धूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनकी सेहत और सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। कूलिंग जैकेट उन्हें गर्मी से राहत देने के साथ-साथ बेहतर ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन करने में मदद करेंगे। जवानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जैकेट में लगे बैटरी संचालित फैन लगातार हवा देते हैं, जिससे गर्मी कम महसूस होती है और ड्यूटी करना अधिक आसान हो जाता है। जिले के चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू, गम्हरिया, आदित्यपुर, सरायकेला और खरसावां समेत विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक जवान कड़ी धूप में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं। पुलिस विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में और जवानों को भी ऐसे कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
श्रावणी मेले में हाईटेक सुरक्षा का पहरा, फेस रिकॉगनाइजेशन से होगी निगरानी
#
सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत की उम्मीद, वीकेएसयू में एक-एक कर सुनी गई समस्याएं
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
सशक्त फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ...
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी