Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
6/12/2026 3:41:02 PM IST
90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को केंदुआडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एसएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में संधारित अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, शिकायतों के निपटारे, मालखाना, हाजत तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की भी जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आम लोगों को पुलिस से जुड़ी सेवाएं समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हों। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में घटित प्रमुख घटनाओं, अपराध की वर्तमान स्थिति तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी की गई। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का विश्वास पुलिस पर और अधिक बढ़े। बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में सभी अधिकारियों और जवानों को समर्पित भाव से काम करना चाहिए। इस अवसर पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; खाली कराया परिसर.
#
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
#
मानसून की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में बारिश के आसार
#
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम विदाई, सांसद ढुल्लू
महतो समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
#
कोवाली थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, डीएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्दे नजर छावनी में तब्दील हुआ तारापुर
#
लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली हिमंत बिस्वा सरमा, 4 विधायक भी ली मंत्री पद की शपथ
#
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस