Date: 15/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 चोरों का आतंक,गौशाला से 7 गाय और एक बाछा गायब  

3/27/2026 5:10:05 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर पुराबसराय स्थित गौशाला जिसका पहले भी कई विवादों से नाता रहा है । अब इस गौशाल अब एक नया ममला सामने आया जहां बीती रात चोरों के द्वारा वहां के चदरा नुमा गेट को तोड़ करीब 8 पशु धन की चोरी कर ली गई । गौशाला के केयर टेकर मोती सिंह ने बताया कि गौशाला में कुल 46 गया थी जिसमें से 42 गाय ऐसे थी जिन्हें हाल की दिनों में गौ तस्करों से मुक्त कराया गया था । बीती रात गौशाला का दरवाजा तोड़ चोरों के द्वारा 8 गायों को चुरा लिया गया । जिसकी लिखित शिकायत स्थानीय मुफ़सिल थाना स्थित वरीय पदाधिकारी और सचिव को दे दी गई है। वहीं इस मामले में गौ माता सेवा महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि यह गौशाला के कर्मियों की लापरवाही है कि गौशाला से गायों की चोरी हो गई और इस मामले में अब तक कोई भी देखने तक को नहीं आया ।
 
कोलयांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट