Date: 15/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ताओं का हंगामा
3/26/2026 11:41:34 AM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद में स्मार्ट बिजली मीटर अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बुधवार को जिले के कई हिस्सों में अचानक बिजली काट दी गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। हीरापुर इलाके में स्थिति और भी गंभीर हो गई, जहां बिजली फीडर से जुड़े सैकड़ों घरों की बिजली एक साथ काट दी गई। बिजली गुल होते ही गुस्साए उपभोक्ता बड़ी संख्या में हीरापुर बिजली कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे इलाके की बिजली काट दी गई।एक उपभोक्ता ने बताया कि चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल थमा दिया गया। बिल जमा नहीं करने पर उनकी बिजली काट दी गई। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है।
वहीं, अन्य उपभोक्ताओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई। कुछ लोगों ने बताया कि डिजिटल मीटर में रिचार्ज की समस्या आ रही है, ऊपर से बिजली भी काट दी गई है। जब वे बिल जमा करने कार्यालय पहुंचे, तो वहां भी लिंक फेल होने की बात कही गई। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अनाप-शनाप बिजली बिल आ रहे हैं और बिना सही जांच के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि जब इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
वैश्विक तेल संकट के बीच रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जाँच तेज़
#
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज
#
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज
#
रेलवे साइडिंग से हो रहा प्रदुषण, जाँच करने पहुँचे पदाधिकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चोरों का आतंक,गौशाला से 7 गाय और एक बाछा गायब
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ताओं का हंगामा
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार