Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वैश्विक तेल संकट के बीच रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जाँच तेज़
5/15/2026 2:47:35 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार के गया जी मे वैश्विक तेल संकट के बीच गया रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारियों और जवानों द्वारा स्टेशन परिसर में साइकिल गश्ती अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम करीब चार बजे शुरू किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और स्टेशन परिसर में सतर्क निगरानी बनाए रखना था। साइकिल गश्ती के दौरान आरपीएफ जवानों ने स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। जवानों ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को देने की अपील की। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों और वैश्विक तेल संकट के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से साइकिल गश्ती अभियान चलाया गया। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि स्टेशन परिसर के हर हिस्से तक तेजी से निगरानी भी संभव हो सकेगी। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण पाई गई। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया यह साइकिल गश्ती अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यात्रियों ने भी आरपीएफ की इस पहल की सराहना की और इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये का चालान
#
वीकेएसयू के नूतन परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में वृक्षारोपण, कुलपति ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में शुरू हुई पेपरलेस पासपोर्ट सेवा, अब ऑनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन
#
जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
#
चैन छिनतई कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; चैन और बाइक बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित
#
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया बनेगा विश्व आध्यात्मिक राजधानी, 40 से अधिक देशों के साधकों संग साईं माँ लक्ष्मी देवी का होगा दिव्य आगमन
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
#
फतेहपुर लूटकांड का आरोपी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार, 18 मामलों में रहा है संलिप्त
#
गंगा के तेज कटाव में समाईं किसानों की जमीन और फसलें, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश