Date: 29/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम,मौके पर पहुंची पुलिस
3/28/2026 12:51:27 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कतरास थाना क्षेत्र के भट्टमुड़ना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार, हिमांशु रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात करीब 10:30 बजे जब वह वापस लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उससे देर तक घर से बाहर रहने की वजह पूछी और डांट-फटकार भी लगाई। इसके बाद सभी लोग भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह जब हिमांशु के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों को आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि हिमांशु ने पर्दे के सहारे फांसी लगा ली है। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तुरंत इसकी सूचना कतरास थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार का कहना है कि हिमांशु पढ़ाई में तेज था और उसकी नौकरी लगने वाली थी। खेलकूद में भी वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था। परिजन इस घटना से सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार भी अनभिज्ञ है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बरियापुर अपडेट: रामनवमी उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 18 आरोपी को गिरफ्ता,पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल परेड
#
रामनवमी में जुलूस पर पथराव से बलियापुर में तनाव,बोले एसएसपी प्रभात कुमार उपद्रवी बख्से नही जाएंगे
#
Ram Navami Procession : शौर्य प्रदर्शन के दाैरान धनबाद में 25 खिलाड़ी चोटिल,दो गंभीर
#
अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसानों को उन्नत एवं लाभकारी बागवानी खेती से जोड़ने के लिए आई MIDH योजना,जानिए...
#
टाटा से भुवनेश्वर जा रही एसी बस में लगी आग,बाल- बाल बचे 50 यात्री
#
जमीन विवाद में पीट गए भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का चर्चा जोरो पर ...
#
कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे बोधगया पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ,महाबोधि मंदिर में किया विशेष पूजा
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...