Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Ram Navami Procession : शौर्य प्रदर्शन के दाैरान धनबाद में 25 खिलाड़ी चोटिल,दो गंभीर
3/28/2026 12:51:27 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस कल शाम शहर में रामनवमी का अखाड़ा निकाला गया, जिसमें उत्साह के साथ शौर्य प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धनबाद के पुराना बाजार में 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो खिलाड़ियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल खिलाड़ियों का इलाज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, रोटरी क्लब साउथ, मारवाड़ी युवा मंच और पुराना बाजार चेंबर द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में किया गया। वहीं, दो खिलाड़ियों को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न मोहल्लों से लगभग दो दर्जन से अधिक अखाड़ा दल गाजे-बाजे के साथ पुराना बाजार पहुंचे थे। यहां खिलाड़ी तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक शस्त्रों से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या शस्त्रों के आपसी टकराव के कारण खिलाड़ी एक-एक कर चोटिल होने लगे। कुल 25 लोग इस दौरान घायल हुए।रामनवमी के मद्देनजर पुराना बाजार में पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, रोटरी क्लब और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चार अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए थे। मामूली रूप से घायल खिलाड़ियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि दो खिलाड़ियों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
इस सेवा कार्य में डॉ. निर्मल ड्रोलिया, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. निखिल ड्रोलिया, विनोद प्रसाद गुप्ता, राकेश बरनवाल, विक्रम, शिवम, सोनू, अजय, मुकेश, दिनेश, संजय और सुरेंद्र आदि ने अहम भूमिका निभाई।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....
#
डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
#
मल्लाह टोली में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#
साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
Ram Navami Procession : शौर्य प्रदर्शन के दाैरान धनबाद में 25 खिलाड़ी चोटिल,दो गंभीर