Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किसानों को उन्नत एवं लाभकारी बागवानी खेती से जोड़ने के लिए आई MIDH योजना,जानिए...
1/29/2026 3:26:09 PM IST
119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : जिला उद्यान कार्यालय के तत्वावधान में MIDH योजना के तहत ग्रीनरी कृषक पाठशाला एवं कर्माटांड़ प्रखंडों के 100 किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं लाभकारी बागवानी खेती से जोड़ना रहा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उद्यान विभाग से मिलने वाले विभिन्न विभागीय लाभों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्ट्रॉबेरी की खेती, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मटर की उन्नत खेती एवं गेंदा फूल की खेती जैसे विषयों पर बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के तरीकों को व्यवहारिक रूप से समझाया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा लव कुमार, जामताड़ा प्रखंड की मेजिया पंचायत की मुखिया, कर्माटांड़ प्रखंड के BTM सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को खेत में जाकर मटर एवं स्ट्रॉबेरी की खेती तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया, जिससे वे घर पर भी इन तकनीकों को आसानी से अपना सकें। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थी किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। किसानों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आधुनिक खेती की बारीक जानकारियां मिली हैं, जिससे वे अपने खेतों में उन्नत तकनीकों को अपनाकर आय बढ़ा सकेंगे।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...