Date: 31/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोमो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर बढ़ी पहल, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
3/31/2026 12:18:55 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद ढुल्लू महतो ने गोमो स्टेशन पर लंबी दूरी की 12 ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव रखा है। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की जरूरतों से अवगत कराया।जानकारी के अनुसार, गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद सांसद ने मामले को प्राथमिकता देते हुए नई दिल्ली में रेल मंत्री से भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यह कोयलांचल और आसपास के जिलों के लिए एक प्रमुख रेलवे केंद्र भी है।सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यदि प्रस्तावित ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होता है, तो धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी और छात्रों तथा मरीजों को आवागमन में राहत मिलेगी।जिन 12 ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, उनमें पारसनाथ एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट, अजमेर सुपरफास्ट, पूर्वा एक्सप्रेस सहित रांची-वाराणसी और हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।रेल मंत्री की ओर से प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाए जाने के बाद स्थानीय व्यापारिक संगठनों में उम्मीद जगी है। अब निगाहें रेल मंत्रालय के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो गोमो स्टेशन की कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास की दिशा तय कर सकता है।जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, वे हैं:12941/12942 पारसनाथ एक्सप्रेस,11045/11046 कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,12307/12308 जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12987/12988 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12357/12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस,13167/13168 आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस,12379/12380 अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस,12371/12372 बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,20888/20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस,22303/22304 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस,06064/06063 धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस,12381/12382 पूर्वा एक्सप्रेस
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रामनवमी पथराव के बाद बलियापुर में शांति समिति की बैठक, 19 आरोपी गिरफ्तार, शांति बनाए रखने की अपील
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
नगर निगम की दूसरी बैठक में जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था हुआ पर बड़ा फैसला,बोले मेयर संजीव सिंह ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : छात्रा के भाई के धमकी के बाद पीड़ित परिवार की बढ़ी सुरक्षा, CCTV से कड़ी निगरानी
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
गर्मी आते ही AC के दाम में होगा तगड़ा उछाल, ये कंपनी करेगी AC महंगा
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...