Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीट छात्रा मौत मामला : छात्रा के भाई के धमकी के बाद  पीड़ित परिवार की बढ़ी सुरक्षा, CCTV से कड़ी निगरानी
 

2/20/2026 5:21:16 PM IST

116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Jahanabad :जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी है। घटना के बाद से परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद एहतियातन घर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही घर के मुख्य द्वार, आसपास के रास्तों और आंगन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि आने-जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे पर्चे मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी और साक्ष्य जुटाए थे। परिवार की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मामले की जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट