Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
3/30/2026 4:51:27 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:बाघमारा बीसीसीएल बरोरा एरिया-01 अंतर्गत भारत सरकार द्वारा एक बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट लाया जा रहा है,जिसको मधुबन कोल प्रोजेक्ट नाम दिया गया है।इसी प्रोजेक्ट के लेकर बीसीसीएल बरोरा एरिया-01 के सामुदायिक भवन में लोक जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया।जिसमें जिला प्रशासन की ओर से धनबाद एसी विनोद कुमार उपस्थित हुये। वही बाघमारा अंचल पदाधिकारी किरजा नन्द किस्कू, बरोरा एरिया-01 के महाप्रबंधक के. के. सिंह, पीओ टी. एस. चौहान सहित कई बीसीसीएल अधिकारी मौजूद रहे।विधि व्यवस्था को लेकर तोपचांची सर्कल इंस्पेक्टर,बाघमारा पुलिस और बरोरा पुलिस दलबल के साथ उपस्थित थे।लोक जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वीकृति को लेकर किया गया था, जिसमें सात गाँव के ग्रामीण उपस्थित हुये।वही इस कार्यकम का उपस्थित ग्रामीणों ने खूबजोर विरोध किया और कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुये बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों ने बताया कि हम ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध करते है बीसीसीएल के कथनी और करनी में बहुत फर्क होता हैं। ये सिर्फ खानापूर्ति के लिये कार्यक्रम रखा गया है, हमलोग इससे संतुष्ट नहीं है। कार्यक्रम को हमारे गाँव में किया जाना चाहिए था।वही कार्यक्रम को सफल बताते हुये धनबाद एसी विनोद कुमार ने कहा कि जब भी कोई प्रोजेक्ट धरातल पर आती है तो वहाँ दोनों पक्ष के लोग रहेंगे ही, और विरोध प्रदर्शन होना अच्छी बात है कही न कही लोग इस विषय के बारे में जान रहे है। हाँ शुरू शुरू में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया फिर ग्रामीणों ने सारी बातें सुनी और प्रोजेक्ट को समझा है।जनसुनवाई कि सभी बातों को एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जायेगी, फिर सरकार के आदेशानुसार काम किया जायेगा।
कोलयांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
गर्मी से बढी लोगों की परेशानी, लू लगने से मजदूर की मौत
#
ईद उल जुहा सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न
#
देशभर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, अमन और भाईचारे की दुआ
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा