Date: 31/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
3/31/2026 4:28:01 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के महिला थाना कांड से जुड़े एक गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी को कठोर सजा सुनाई है। जहानाबाद पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं समर्पित चार्जशीट के आधार पर पॉक्सो कांड में एक अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 सुनील कुमार सिंह, जहानाबाद की अदालत ने महिला थाना कांड संख्या-450/23, दिनांक 07.07.2023 में सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत अभियोजन चलाया गया था।
अदालत ने मामले के अभियुक्त अशोक साव (पिता- स्व. छेदी साव, निवासी- लखावर, थाना- घोसी, जिला- जहानाबाद) को दोषी पाते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अतिरिक्त भादवि की धारा-506 के तहत 1 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2 हजार रुपये जुर्माना तथा जुर्माना नहीं देने पर 4 माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं धारा-342 के तहत 6 माह के कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मुकेश नंदन वर्मा ने प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को सजा दिलाई जा सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) के तहत कार्रवाई की गई, जिससे पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सका। जहानाबाद पुलिस ने इस फैसले को न्याय व्यवस्था की सफलता बताते हुए कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया ।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रामनवमी पथराव के बाद बलियापुर में शांति समिति की बैठक, 19 आरोपी गिरफ्तार, शांति बनाए रखने की अपील
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
गोमो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर बढ़ी पहल, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
नगर निगम की दूसरी बैठक में जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था हुआ पर बड़ा फैसला,बोले मेयर संजीव सिंह ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : छात्रा के भाई के धमकी के बाद पीड़ित परिवार की बढ़ी सुरक्षा, CCTV से कड़ी निगरानी
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
गर्मी आते ही AC के दाम में होगा तगड़ा उछाल, ये कंपनी करेगी AC महंगा
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...