Date: 01/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!

3/31/2026 9:30:54 PM IST

92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा: धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबरी बस्ती अचानक तेज आवाज के साथ एक घर जमींदोज होने से अफरा तफरी मच गई ।हुए जमींदोज में घर के मालिक  मोनू उरांव उसकी पुत्री गीता उसके परिजन सरिता देवी देखते देखते धरती में  समा गई ।हुई जमींदोज के पीछे के ,अवैध खनन का कारण बताया जा रहा है
। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र होकर  सड़क पर उतर गए ।राजगंज महुदा मुख्य मार्ग को जाम को कर पूरी तरह प्रभावित कर दिया ।वाहनों की लगी लंबी कतार,घटनास्थल की सूचना मिलते ही  बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली ।इधर रेस्क्यू टीम भी पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई है ।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट