Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

3/7/2026 1:08:33 PM IST

275
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ahmedabad: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानी 8 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी ने टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है। यह 2024 के टी20 विश्‍व कप की तुलना में करीब 20% अधिक है। पिछले टी20 विश्‍व कप में आईसीसी ने 11.25 मिलियन डॉलर प्राइस मनी बांटी थी। पिछले टूर्नामेंट की विनर भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे। वहीं उप-विजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर प्राइज मनी मिली थी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क