Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
4/4/2026 12:17:16 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर मे महत्वपूर्ण कागजात रजिस्टर खतियान को जलाए जाने का वीडियो सामने आने से मची खलबल। अंचल सह प्रखंड कार्यालय सवालों के घेरे में,लोगों ने उठाया मांग ये कौन से दस्तावेज को जलाया गया । उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा मुंगेर में जनता के साथ भूमि संबंधी मामलों पर जन संवाद करेगें। पर इससे पूर्व ही एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने अंचल सह प्रखंड कार्यालय को कटघरे में ला कर खड़ा कर दिया । जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के परिसर में कुछ महत्वपूर्ण कागजात रजिस्टर एवं खतियान को जलाते कर्मचारियों को देखे जाने के मामले से पदाधिकारी कर्मचारियों के बीच तनाव जैसी स्थिति देखी गई। प्रखंड परिसर के आरटीपीएस काउंटर के सामने जलाए जा रहे प्रखंड एवं अंचल के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को जलते देखा जब कुछ लोगों ने देखा तो उन्हें थोड़ी देर के लिए यकीन नहीं हो रहा था कि जिस काम के लिए वह आंचल एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर रिकॉर्ड जानने समझने को लेकर आते हैं वह तो बिना देखे समझे जलाया जा रहा है। जलते हुए रिकॉर्ड को प्रखंड एवं अंचल में पहुंचे कई जनता जनप्रतिनिधि ने वहां के बड़ा बाबू एवं कर्मचारियों से पूछा तो थोड़ी देर के लिए वे सभी भौचक हो गए। दो महिला के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से लाल कपड़े में बंधा हुआ कई कागजात जलाई जा रही थी तो महिला भी थोड़ी देर के लिए रुक गई। रिकॉर्ड एवं महत्वपूर्ण कागजात रजिस्टर जलाए जाने के मामले को लेकर जब आंचल एवं प्रखंड के कर्मचारियों से पूछा गया तो वह इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने इस मामले के प्रति काफी अभिज्ञता जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अभी कार्यालय से बाहर है क्षेत्र में है। प्रखंड जाकर इसकी जांच कर करवाई की जाएगी। वहीं जब यह मामला मुंगेर adm के भी पास गया तो उन्होंने बीडीओ को इस बात की जांच के निर्देश दे दिए । तो स्थानीय नेता पप्पू यादव ने इस विषय पर जिला प्रशासन से जांच की मांग करते हुए कहा कि जमालपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय हमेशा विवादों में रहा है।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 8 उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका को टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
#
युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ी बहस, भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सियासत तेज
#
G7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक ताकत, PM मोदी ने की दुनिया के बड़े नेताओं से अहम मुलाकातें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख