Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, चालकों ने किया  सड़क जाम
 

4/4/2026 12:17:16 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :जहानाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में आज ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा. ऑटो चालकों ने शहर के काको मोड़ के समीप पटना, गया और नालंदा को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क जाम कर रहे ऑटो ​चालकों ने बताया कि कलर कोडिंग के इस नए नियम के तहत नगर सेवा में केवल 120 ऑटो को ही अनुमति दी गई है, जबकि क्षेत्र में करीब एक हजार ऑटो संचालित होते हैं. अब कलर कोडिंग न होने पर पुलिस द्वारा भारी चालान काटा जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है. दूसरे ऑटो चालक ने बताया कि इस कलर कोडिंग से हमलोगों की ऑटो बंद हो जाएगी. ऐसे में शेष चालकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि परिचालन की पुरानी व्यवस्था ही बहाल रखी जाए. ताकि सभी बेरोजगार युवकों को काम मिल सके. चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले में बदलाव नहीं किया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगेफिलहाल, पुलिस ने चालकों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया हैं, लेकिन ऑटो चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. गौरतलब हो कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है. इसके लिए मुख्य मार्गों को पांच भागों में बांटा गया है और जिसमें ऑटो चालक एवं वाहन मालिकों का कुल 715 आवेदन प्राप्त हुए थे. वर्तमान में 120 आवेदकों की सूची जारी की गई है और अवैध स्टैंड से वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इधर प्रशासन का कहना है कि अस्थाई स्टैंड और शहर में लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. 
 
 
जहानाबाद से कोलयांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट