Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोना या चांदी में हो रही गिरावट, अब इसमें है ज्यादा फायदा

4/6/2026 1:49:30 PM IST

230
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi: मध्य पूर्व युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे निवेशक असमंजस में हैं कि किसमें निवेश करें। विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार, फरवरी में 44 से बढ़कर अब 64 हुए सोने-चांदी अनुपात को देखना चाहिए। उच्च अनुपात सोने में बेहतर रिटर्न का संकेत देता है। केडिया ने गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के माध्यम से निवेश की सलाह दी है। सोने-चांदी की कीमत में भयंकर गिरावट देखते हुए निवेशक सोना- चांदी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में पूरी जानकारी लिए बगैर कुछ भी करने से बचे। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क