Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील

7/27/2026 6:38:52 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : मौके पर डीएसपी सुमित कुमार, थाना प्रभारी उमेश ठाकुर और आसपास के प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को नशे से पूरी तरह दूर रखना और एक स्वस्थ, स्वच्छ तथा सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सचेत किया कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर आज बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखना और एक बेहतर, स्वच्छ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे जैसी बुराई से खुद को और अपने परिवार को बचाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 
 
जमशेरदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केशरी की रिपोर्ट