Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
9/18/2026 10:44:42 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : उल्लास, उमंग और पत्रकारों के आपसी एकजुटता का संदेश देने के साथ धनबाद प्रेस क्लब का दो दिवसीय मानसून खेल महोत्सव गुरुवार को संपन्न हो गया. 99 स्पोर्ट्स कंप्लेक्स मेमको मोड़ में आयोजित इस महोत्सव में बैडमिंटन, कैरम, लूडो और शतरंज के साथ-साथ कई प्रकार के फन गेम आयोजित किए गए. जिसमें दो सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल मौजूद थे. समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में 99 ग्रुप आफ कंपनीज के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय, हिन्दुस्तान के संपादक प्रभाकर सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक विकास कुमार सिंह, दैनिक आवाज के संपादक अमित सिन्हा, कोयलांचल लाइव के संपादक बलराम दुबे, खबर मंत्र के संपादक राममूर्ति पाठक समेत अन्य मौजूद थे. सीएमडी श्याम पांडेय ने सभी अतिथियों एवं संपादकों को शॉल एवं पौधा देकर स्वागत किया.
विजेताओं को 11000 का पुरस्कार : खेल महोत्सव के दौरान बैडमिंटन में मो. शाहीद, चेस में दिलीप कुमार विश्वकर्मा, लूडो में रत्नेश कुमार मिश्रा और कैरम में आफताब आलम विजेता रहे। इसी प्रकार से राममूर्ति पाठक, गिरजेश पासवान, कन्हैया कुमार व दिलीप विश्वकर्मा उपविजेता बने. विजेताओं को ट्रॉफी के साथ-साथ 11000 और उपविजेता का ट्रॉफी व 5000 रुपये का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा खेल के दौरान मौजूद रहने वाले 10 पत्रकारों को लाटरी के माध्यम से पुरस्कार दिए गए. आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों और विभिन्न खेलों के रेफरी व अंपायर को भी सम्मानित किया गया.
खेल से बढ़ती है एकजुटता : मुख्य अतिथि डीएफओ विकास पालीवाल ने कहा कि जीवन में खेल खेलना बहुत जरूरी है. इससे सामाजिकता और एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने तनाव को कम करने में भी यह सहायक है और स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी. 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय ने कहा कि मानसून खेल महोत्सव के माध्यम से विभिन्न मीडिया से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास सराहनीय रहा.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम
#
सोरा प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर, महिलावों को दिया प्रमाण -पत्र