Ranchi : रांची के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है. खेतों, पगडंडियों और सड़कों के किनारे खिले काश के सफेद फूलों ने पूरे इलाके को सफेद चादर-सा रूप दे दिया है. दूर-दूर तक लहराते काश के फूल ग्रामीण परिवेश की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.काश के फूलों की यह मनमोहक छटा आमतौर पर त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत मानी जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में काश के फूल खिलने के साथ ही दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर उत्साह का माहौल भी बनने लगा है। प्रकृति के इस मनोरम दृश्य ने ग्रामीणों के बीच भी नई उमंग और उल्लास भर दिया है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़