Date: 19/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लापरवाही डारविंग का नतीजा , पोल गिरा पुरे क्षेत्र की बिजली ठप
 

4/15/2026 11:33:13 AM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जामताड़ा जिले के एनएच-419 स्थित मिहिजाम कानगोई के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य रात्रि एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन सहित बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। खासकर मिहिजाम क्षेत्र के फीडर-02 में पिछले 9 घंटे से बिजली गुल है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त पोल और तार को ठीक करने का काम तेजी से जारी है। हालांकि, मरम्मत कार्य में समय लगने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी कम से कम 8 घंटे और लग सकते हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।फिलहाल, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।
 
 
जामताड़ा से कोलयांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्तरी की रिपोर्ट