Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की घटना पर व्यक्त की गहरी चिंता ,BCCL के सीएमडी और धनबाद डीसी से फोन पर की बात ,कहा ...
4/15/2026 12:29:03 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप मुख्य सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।सूचना मिलते ही इस संबंध में विधायक श्री सिन्हा ने धनबाद के उपायुक्त एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी से दूरभाष पर तत्काल वार्ता कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया तथा शीघ्र राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि सड़क धंसने और पूर्व से ही गैस रिसाव की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। कई स्थानों पर सड़क में दरारें पड़ने से आवागमन भी बाधित हो रहा है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाए तथा गैस रिसाव को रोकने के लिए विशेषज्ञ टीमों को लगाया जाए।श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित करे और आम जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करे।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में सड़क धंसने और गैस रिसाव की घटना अत्यंत गंभीर है। मैंने इस संबंध में जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों से बात कर तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जिसे प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ नियंत्रित करना होगा। आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मातोश्री का ढहता किला: वैचारिक भटकाव और महत्वाकांक्षा की वेदी पर 'सिटाडेल' का पतन
#
झारखंड राज्यसभा का परिणाम आया सामने, बैद्यनाथ और परिमल चुनाव जीते!
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 8 उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका को टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
#
युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ी बहस, भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सियासत तेज
#
G7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक ताकत, PM मोदी ने की दुनिया के बड़े नेताओं से अहम मुलाकातें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की घटना पर व्यक्त की गहरी चिंता ,BCCL के सीएमडी और धनबाद डीसी से फोन पर की बात ,कहा ...
#
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"
#
डिंपल यादव का AAP सांसदों पर हमला, कहा- गद्दार हैं राघव चड्ढा और...