Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के खिलाफ विपक्षी दाल खेल रहे है राजनीतिक का खेल - रघुवर दास
4/20/2026 11:46:48 AM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:-लोकसभा से महिला आरक्षण से जुडा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न हो पाने पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के खिलाफ राजनीतिक खेल खेलने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम रघुवर दास यह प्रतिक्रिया आज धनबाद पहुंचे.सर्किट हाउस में मिडिया के सामने दी। रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लेकर आए थे, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा परिवारवाद,जाति वाद तुष्टिकरण करनेवाली तमाम विपक्षी दल महिला आरक्षण बिल को लागू होने देना नहीं चाहती.इस विधेयक का विरोध करके उन्होंने महिलाओं और देश के मूल्यों के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता का प्रदर्शन किया है। भविष्य में एक सशक्त जनादेश के साथ इस विधेयक को पुनः प्रस्तुत किया जाएगा और पारित भी कराया जाएगा। रघुवर दास ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लागू हो जाने से होनेवाले इसके फायदे से भी अवगत कराया. उन्होंने बताया 2029 में लोक सभा और विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को इसका लाभ मिलता.उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिसीमन आवश्यक है। यह प्रस्ताव जनसंख्या के अनुपात में सीटों के विस्तार पर आधारित था। एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी से सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का अनुपात अभी की तरह बना रहता। इस सिद्धांत के आधार पर लोकसभा की सीटों की संख्या वर्तमान की 543 से बढ़कर लगभग 815 होती। इसलिए लोक सभा में सीटों की संख्या की अधिकतम सीमा 550 से बढ़कर 850 की जा रही थी। झारखण्ड में लोकसभा की 14 सीट से बढ़कर 21 सीटे होती.आगे उन्होंने आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार कमल खिलने की बात कही. रघुवर दास ने इस बार के बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया.वहीं झारखण्ड सरकार पर तंज कसते हुए रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार घोटाले की सरकार बनकर रह गई है. इस सरकार में सिर्फ घोटाला घोटाला घोटाला ही हुए हैं.हेमंत सरकार ने झारखण्ड को झामुमो का ATM बना रखा है.
कुल मिलकर आगामी 25 को रांची में होने वाले आक्रोश रैली में इस विधेयक को लेकर महिलाओ की भागीदारी कितनी की संख्या में होती है
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि कल, झरिया में श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी पूरी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...