Date: 21/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना
4/21/2026 1:34:44 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: हवेली खड़गपुर नगर परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अंबेडकर चौक से नंदलाल बसु चौक तक चले इस अभियान में मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने अवैध ढांचे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानदारों से करीब 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।नगर परिषद की टीम ने लोहे-टीन के शेड, चौकियां, दुकानों के बोर्ड, अस्थायी सब्जी दुकानें और सड़क पर बनी लोहे की सीढ़ियां हटाईं। काली मंदिर चौक, एकता पार्क और कठरा मार्केट जैसे इलाकों में भी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं और पूर्व में चेतावनी के बावजूद लोग नहीं माने। वहीं जमालपुर में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। जुबली वेल चौक से शुरू हुआ अभियान स्टेशन रोड, बराट मोड़, जनता मोड़ होते हुए गेट नंबर 6 तक पहुंचा। इस दौरान सड़क और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों के साथ नोकझोंक भी हुई, जिसे नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अवैध सामान जब्त किए गए और कई लोगों से जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टोल प्लाजा पर बारातियों और गार्ड के बीच हुई भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल
#
बहरागोड़ा में मिला तीसरा बम, भारतीय सेना के जवान करेंगे निष्क्रिय
#
जश्न के बीच अचानक बदल गया माहौल ,कुंभ नाथ सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने की ताबड़तोड़ फायरिंग ,वीडियो हुआ वायरल
#
पॉक्सो कानून के दुरुपयोग पर एक युवती ने उठाया बड़ा सवाल ,राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
#
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या,कानून व्यवस्था पर बोले मेयर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन
#
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
#
धनबाद के विकास से जुड़े कई मुद्दों को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में मजबूती से उठाया, कहा ...
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
#
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान