Date: 10/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टोल प्लाजा पर बारातियों और गार्ड के बीच हुई भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल
4/21/2026 1:34:44 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: जहानाबाद के मखदुमपुर पटना-गया मुख्य मार्ग पर टेहटा थाना क्षेत्र के सरथुआ स्थित टोल प्लाजा पर देर रात्रि उस समय अफरातफरी मच गई जब टोल टैक्स को लेकर कार सवार युवकों और टोल गार्ड के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उमराई बिगहा से बारात लेकर कार सवार युवक मसौढ़ी के महुआ बाग जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टोल गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टेहटा थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टेहटा थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जब टॉल पर कार सवार युवको से टैक्स के पैसे की मांग की गई तो उन्होंने देने में आनाकानी किया इतना ही नहीं सभी युवक जो कार पर सवार थे उन लोगों के द्वारा गाली गलौज की गई युवक शराब के नशे में थे इस दौरान जब गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो गार्ड का कॉलर पकड़ लिया इतना ही नहीं टोल टैक्स पर तैनात गार्ड के हाथ के हथियार छीनने का प्रयास करने लगे तो गार्ड ने तावडतोड़ फायरिंग किया फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए टॉल पर कैंप कर रही है
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में लूट गया राजस्थान का दूल्हा,"लुटेरी दुल्हन युवक को कर गई कंगाल !
#
सम्राट चौधरी के सुशासन व्यवस्था की खुली पोल,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की युवक पर चलाई गोली,फिर ...
#
स्वर्णरेखा नदी से प्रेम कुमार का शव हुआ बरामद,परिजनों में पसरा मातम
#
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमार गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
#
अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल और अस्पतालों को नोटिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टोल प्लाजा पर बारातियों और गार्ड के बीच हुई भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल
#
बेटा के सुरक्षा को लेकर परिजन पहुँचे थाने ,माँ ने कहा मेरे बेटे को बचा लीजिये साहब नहीं तो टिंकू मार देंगा !
#
डिमना लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट से तीन युवक और युवती को ग्रामिणी ने पकड़ा अनैतिक कार्य करते ,फिर ....
#
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण